देश राज्यों से बड़ी खबरें-03- 09 -2025 GST काउंसिल की मीटिंग आज से शुरू, 5% और 18% स्लैब को मंजूरी मिल सकती है, इससे रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी
देश राज्यों से बड़ी खबरें-03- 09 -2025
(1) डेडलाइन वाले ट्रेड डील पर हम बातचीत नहीं करते, अमेरिका को भारत से फिर मिला दो टूक जवाब, पियुष गोयल ने एक बार फिर भारत की स्थिति स्पष्ट की है, मंत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन भारत डेडलाइन वाले समझौतों पर मोलभाव नहीं करेगा
(2) पटरी पर लौट रहे हैं भारत-चीन संबंध, SCO समिट के बाद बोले- मंत्री पीयूष गोयल
(3)GST काउंसिल की मीटिंग आज से शुरू, 5% और 18% स्लैब को मंजूरी मिल सकती है, इससे रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी
(4)आज भारत आएंगे भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, पत्नी के साथ जाएंगे गया और अयोध्या
(5) पवन खेड़ा के पास 2 वोटर ID, भाजपा के आरोप के बाद EC ने दिया नोटिस; कांग्रेस नेता ने आयोग को ही घेरा
(6)केसीआर ने बेटी कविता को पार्टी से निलंबित किया, कहा- BRS विरोधी गतिविधि में शामिल: भाई पर पार्टी को भाजपा में मिलाने का आरोप लगाया था
(7) ताऊ देवीलाल का हाथ पकड़कर राजनीति में आए धनखड़, चौटाला परिवार से करीबी संबंध; उपराष्ट्रपति आवास खाली कर उन्हीं के बंगले में रहने पहुंचे
(8) मराठाओं को मिलेगा आरक्षण, फडणवीस सरकार ने जारी किया आदेश; मनोज जारंगे ने खत्म किया अनशन
(9)मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, मनोज जरांगे बोले- हम जीत गए; जीआर जारी करेगी सरकार
(10)सस्ते तेल के साथ और S400 भी देगा रूस, ट्रंप की धमकियों के बीच भारत को बड़ा फायदा
(11)डोनाल्ड ट्रंप वापस जाओ! भारत से टैरिफ जंग के बीच अमेरिका में ही होने लगा विरोध
(12) अफगानिस्तान भूकंप में मरने वालों की संख्या 1400 पार, तालिबान ने दुनियाभर से मदद मांगी, भारत ने 15 टन खाने का सामान और 1000 टेंट भेजे
(13) विक्ट्री डे पर चीन की सबसे बड़ी मिलिट्री परेड, जिनपिंग बोले- हमें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता; पुतिन-किम समेत 25 देशों के नेता मौजूद
(14)दिल्ली में 10 हजार लोगों का रेस्क्यू, पंजाब के 1400 गांवों में बाढ़, अब तक 30 की मौत; हरियाणा में 200 स्कूल बंद,पंजाब में त्राहिमाम, दिल्ली में बाढ़ का खतरा; यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी।
You may also like: 𝟐6 - 08 - 𝟐𝟎𝟐𝟓 तक की देश दुनिया से बड़ी खबरें-सिक्किम मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न-
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.